Search

 
 
 

Hazaribagh News : विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाया बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा

हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा के मॉनसून सत्र में शुक्रवार को हजारीबाग सहित पूरे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा सदन में उठाया. अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से यह मामला उठाते हुए उन्होंने सरकार से जवाब मांगा.
 
सदन में पहुंचे विधायक.

Hazaribagh : हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा के मॉनसून सत्र में शुक्रवार को हजारीबाग सहित पूरे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा सदन में उठाया. अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से यह मामला उठाते हुए उन्होंने सरकार से जवाब मांगा.

 


प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग सहित राज्य के कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश के उपचार के लिए उपलब्ध एंटी वेनम की गुणवत्ता व अनुउपलब्धता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं. उन्होंने सरकार से मांग की कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध एंटी वेनम की गुणवत्ता की जांच कराकर मरीजों को बेहतर दवा उपलब्ध कराई जाए. ताकि सर्पदंश के मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर न करना पड़े.


उन्होंने हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की पोस्टमार्टम व्यवस्था का मुद्दा भी सदन में उठाया. कहा कि परिजनों को शव के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है. अस्पताल में रात में पोस्टमार्टम की सुविधा नहीं होने के कारण भी लोगों को परेशानी हो रही है.उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. आम जनता को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही