Search

 
 
 

Hazaribagh News : सुदिव्य कुमार के परिजनों से मिले, सांसद मनीष जायसवाल, दी श्रद्धांजलि

Hazaribagh News : मनीष जायसवाल ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उनका सहज और सरल स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा.
 
श्रद्धांजलि देते सांसद.

Hazaribagh News : हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल सोमवार को गिरिडीह पहुंचे. उन्होंने मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के नरसिंहरायडीह स्थित आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की. उन्हें ढांढस बंधाया और मंत्री के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की. सांसद ने दिवंगत मंत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

 

इसे भी पढ़ें


मनीष जायसवाल ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उनका सहज और सरल स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही