Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh : नई रेल सेवाओं समेत कई मांगों को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री से मिले सांसद मनीष जायसवाल

Hazaribagh : मंगलवार को लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने और जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी के माध्यम से क्षेत्र के विकास को गति देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
Advertisement
Advertisement
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh : मंगलवार को लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने और जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी के माध्यम से क्षेत्र के विकास को गति देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

 

 

Uploaded Image

रेल मंत्री से मिले सांसद मनीष जायसवाल


इसे भी पढ़े...

 

मुलाकात के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री को भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जो विश्व की सबसे लंबी व सर्वाधिक शक्तिशाली इंजन वाली हाइड्रोजन ट्रेन है इसकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं.

 

 

सांसद मनीष जायसवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष बरकाकाना से हजारीबाग टाउन होते हुए नई दिल्ली व कोलकाता के लिए नई रेल सेवाओं के संचालन की मांग प्रमुखता से रखी. इसके अलावा हजारीबाग टाउन से दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की आवश्यकता पर उनसे विस्तार से जानकारी देते हुए इसके परिचालन की मांग की.

 

 

उन्होंने गया–हजारीबाग–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर दो दिन करने का आग्रह किया, ताकि मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके. साथ ही बरही, चरही व गोला रेलवे स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग भी रखी गई.

 

 

सांसद मनीष जायसवाल ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मकतमा चौक के समीप रोड ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग भी केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखी.

 

 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद मनीष जायसवाल द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक व संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि हजारीबाग जैसे महत्वपूर्ण शहर को देश के रेलवे नेटवर्क से और अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ना आवश्यक है. इस दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं.

 

 

मुलाकात के बाद सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विकास, बेहतर रेल सुविधाओं और जनहित से जुड़े हर मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाना उनका सतत प्रयास रहेगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने से हजारीबाग सहित पूरे उत्तरी झारखंड के विकास को नई गति मिलेगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही