Search

 
 
 

Hazaribagh News : सांसद मनीष जायसवाल ने हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को किया नमन

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने हूल दिवस पर कई कार्यक्रमों में भाग लिया. सिदो-कान्हू चौक पहुंचकर हूल विद्रोह के महान नायक शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और नमन किया.
 
शहीद सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि देते सांसद मनीष जायसवाल व अन्य.

Hazaribagh : हजारीबाग जिले में मंगलवार को हूल दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया. उन्होंने सबसे पहले हजारीबाग के पीडब्ल्यूडी कार्यालय के समीप स्थित सिदो-कान्हू चौक पर पहुंचकर हूल विद्रोह के महान नायक शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और नमन किया.

 

https://lagatar.in/is-this-the-beginning-of-the-end-for-the-jharkhand-polices-authority 

 

समारोह में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे. आदिवासी तीर-धनुष, कुल्हाड़ी व पेड़ की डालियां लेकर पहुंचे थे. यह दृश्य बेहद प्रेरणादायक था, जो प्रकृति और संस्कृति के गहरे रिश्ते को दर्शाता है.

 

सांसद ने कहा कि हमें देश की आजादी में झारखंड के असंख्य वीरों के बलिदान से सीख लेने की जरूरत है. जिस प्रकार उन्होंने एक न्यायपूर्ण देश की कल्पना की थी, हमें उसी दिशा में निरंतर कार्य करते रहना है. ताकि उनके सपनों को साकार किया जा सके. आज का दिन इतिहास, नायकों और उनके मूल्यों की याद दिलाता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही