Search

 
 
 

Hazaribagh News : पुलिस एसोसिएशन की बैठक, विधायक जयराम महतो पर  कार्रवाई की मांग तेज

Hazaribagh News : झारखंड पुलिस एसोसिएशन हजारीबाग शाखा के पदाधिकारियों ने कहा कि विधायक जयराम महतो तथ्य से परे बयान देकर पुलिसकर्मियों के सम्मान व गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं. यह कृत्य एसोसिएशन को पीड़ा पहुंचाने वाला है.
 
बैठक करते एसोसिएशन के पदाधिकारी.

Hazaribagh News : डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के मामले को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन हजारीबाग शाखा की बैठक हुई. इसमें जयराम महतो के आचरण के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि डुमरी विधायक ने धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी से अभद्र भाषा का प्रयोग किया था. यही नहीं, अब ने पुलिस कर्मियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मिडिया पर लगातार विडियो जारी कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें


उन्होंने कहा कि विधायक तथ्य से परे बयान देकर पुलिसकर्मियों के सम्मान व गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं. यह कृत्य एसोसिएशन को पीड़ा पहुंचाने वाला है. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस मामले में विधायक व अन्य अभियुक्तों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने झारखंड पुलिस एसोसिएशन एसोसिएशन के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही