Hazaribagh News : हजारीबाग में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं. पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में है. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. एसपी अमन कुमार ने सोमवार को हजारीबाग शहर और बड़कागांव के पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
इसे भी पढ़ें
एसपी ने पूजा समितियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. सभी पंडालों और उनके 200 मीटर के दायरे में CCTV कैमरे व अग्निशमन यंत्र लगाना अनिवार्य किया है. साथ ही महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग एंट्री-एग्जिट और पर्याप्त वॉलंटियर्स तैनात करने को कहा है. महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया. कहा कि पंडालों में महिला पुलिस की भी तैनाती होगी. वहीं, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में भी जवान तैनात रहेंगे.
शहर में यातायात व्यवस्था के लिए 25 जगहों पर ड्रॉपगेट और बैरियर लगाए जाएंगे. 8 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है. विसर्जन स्थलों पर गोताखोर, रस्सा और ट्यूब की भी व्यवस्था रहेगी. पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने और किसी भी अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

