Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News : होटल में पुलिस का छापा, हथियार के साथ तीन संदिग्ध गिरफ्तार

चौपारण थाना क्षेत्र के सियरकोनी स्थित मां गंगोत्री होटल में पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर तीन युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया. उनके पास से एक देसी रिवाल्वर, 7.65 एमएम के तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ व अन्य.

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के सियरकोनी स्थित मां गंगोत्री होटल में पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर तीन युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया. उनके पास से एक देसी रिवाल्वर, 7.65 एमएम के तीन जिंदा कारतूस, एक सफेद रंग की डिजायर कार, एक बुलेट बाइक व तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. यह जानकारी एसपी कार्यालय ने दी है.

 


एसपी को 30 जुलाई को सूचना मिली थी कि मां गंगोत्री होटल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ ठहरे हुए हैं. वे किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. एसके बाद बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर होटल में छापेमारी की गई. गिरफ्तार आरोपियों में अक्षय यादव(21 वर्ष),प्रिंस कुमार (19 वर्ष) व करण राज (19 वर्ष) शामिल हैं. तीनों बिहार के गयाजी जिले के रहने वाले हैं. प्रिंस कुमार व अक्षय यादव का आपराधिक इतिहास रहा है. उनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं. पुलिस इनके आपराधिक नेटवर्क, हथियार के स्रोत तथा चौपारण आने के उद्देश्य की गहन जांच कर रही है. 


इस संबंध में चौपारण थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस गिरफ्तार तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है. छापेमारी टीम में एडीपीओ राधा प्रेम किशोर, चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार, एसआई कृष्ण कुमार गुप्ता, कुणाल किशोर, दिग्य प्रकाश, एएसआई बादल कुमार महतो सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही