Search

 
 
 

Hazaribagh News: पुलिस को मिली 42 नई बाइक, पेट्रोलिंग में आएगी तेजी

हजारीबाग पुलिस को झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से 42 नई मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई गई हैं. इससे पहले भी जिले को 50 नई बाइक मिली थीं. इन वाहनों का उपयोग अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और नशे के खिलाफ अभियान को तेज करने में किया जाएगा.
 

Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस को झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से 42 नई मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई गई हैं. इससे पहले भी जिले को 50 नई बाइक मिली थीं. इन वाहनों का उपयोग अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और नशे के खिलाफ अभियान को तेज करने में किया जाएगा.

 

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने पुलिस केंद्र परिसर से नई मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न शहरी और ग्रामीण थानों के लिए रवाना किया.

Uploaded Image

इस दौरान सदर एसडीपीओ अमित आनंद, डीएसपी सीसीआर मनोज कुमार सिंह और परिचारी प्रवर कुमार देवव्रत भी मौजूद थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नई बाइक मिलने से थाना पुलिस की गश्त व्यवस्था मजबूत होगी और त्वरित कार्रवाई में मदद मिलेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही