Search

 
 
 

Hazaribagh News : जिले में राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का पदस्थापन

हजारीबाग जिले में छह अधिकारियों का पदस्थापन किया गया है. मधुश्री मिश्रा विष्णुगढ़ प्रखंड की बीडीओ, अरुण कुमार झा इचाक के सीओ व अमित कुमार झा टाटीझरिया के सीओ पद पर पदस्थापित किये गये हैं.
 
पदभार ग्रहण करते केरेडारी के नए सीओ बिपिन चंद्र विश्वास.

Hazaribagh : झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन किया है. इसके तहत हजारीबाग जिले में छह अधिकारियों का पदस्थापन किया गया है. जारी अधिसूचना के अनुसार, मधुश्री मिश्रा विष्णुगढ़ प्रखंड की बीडीओ, अरुण कुमार झा इचाक के सीओ व अमित कुमार झा टाटीझरिया के सीओ पद पर पदस्थापित किये गये हैं.

 

इसी प्रकार विपिन चंद्र विश्वास केरेडारी सीओ, सुमन कुमार सौरभ  बरकट्ठा बीडीओ सह सीओ के पद पर पदस्थापित किये गयें हैं. वहीं प्रदीप कुमार को हजारीबाग नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है. इस फेरबदल को विकास कार्यों में तेजी लाने और राजस्व प्रशासन को मजबूत करने की पहल के रूप में देखा जा रहा है. कई नये पदाधिकारियों ने गुरुवार को पदभार भी ग्रहण कर लिया.

 

https://lagatar.in/illegal-salary-withdrawal-from-chaibasa-treasury-bail-pleas-of-3-accused-rejected  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही