Search

 
 
 

Hazaribagh News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी ने EVM वेयरहाउस का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमन्त सती ने गुरुवार कोलघट्टी स्थित ईवीएम वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ त्रैमासिक निरीक्षण किया
 

Hazaribagh: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमन्त सती ने गुरुवार कोलघट्टी स्थित ईवीएम वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ त्रैमासिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा अभिलेख संधारण की स्थिति की समीक्षा की गई.

 

उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरों की सतत कार्यशीलता सुनिश्चित करने, रिकॉर्डिंग का नियमित बैकअप लेने तथा निरीक्षण रजिस्टर का अद्यतन संधारण करने का निर्देश दिया. उन्होंने वेयरहाउस में अनाधिकृत प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध व सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने पर बल दिया.

 

निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में निशार खान, ऋषि शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, शुभम कुमार राणा, गणेश कुमार सीटू व शशि कुमार सिंह उपस्थित रहे. साथ ही कनीय अभियंता, भवन प्रमंडल तथा निर्वाचन विभाग के अजय कुमार, दीपक दास सहित अन्य संबंधित कर्मी भी मौजूद थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही