Search

 
 
 

Hazaribagh News : एनएच से अतिक्रमण हटाएं, अतिक्रमणकारियों को भेजें नोटिस- डीसी

Hazaribagh News : हजारीबाग डीसी हेमंत सती ने मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति के साथ बैठक की. उन्होंने सड़क सुरक्षा के बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर हुए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया.
 
अदिकारियों के साथ बैठक करते डीसी हेमंत सती.

Hazaribagh News : हजारीबाग डीसी हेमंत सती ने मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति के साथ बैठक की. उन्होंने सड़क सुरक्षा के बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर हुए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया. कहा कि अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेजकर कार्रवाई सुनिश्चित करें. साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित कर शीघ्र दुरुस्त करें.

हजारीबाग की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें

https://lagatar.in/breaking-announcement-of-jssc-cgl-exam-cancellation
डीसी ने अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एनएच किनारे से अवैध पार्किंग स्थलों को हटाने का निर्देश दिया. कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करें.


बैठक में एनएचएआई के प्रतिनिधि ने कहा कि एचएच व नगवां टोल प्लाजा के समीप एंबुलेंस की तैनाती की गई है. हेल्पलाइन नंबर 1033 पर संपर्क कर इसकी सेवा प्राप्त की जा सकती है. एनएच के समीप पेट्रोल पंप खोलने से पहले एनएचएआई से अनुमति लेना अनिवार्य है. इस पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश निर्देश दिए. बैठक में डीटीओ, एनएचएआई के प्रतिनिधि व अन्य मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही