Search

 
 
 

Hazaribagh News: दनुवा घाटी में सड़क हादसा, तीन ट्रेलर व ट्रक की टक्कर में 4 घायल

Chauparan : थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर स्थित दनुवा घाटी में मंगलवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तीन ट्रेलर और एक ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में चार लोग घायल हो गए
 

Chauparan : थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर स्थित दनुवा घाटी में मंगलवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तीन ट्रेलर और एक ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में चार लोग घायल हो गए.  जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक वाहन का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया. चालक करीब तीन घंटे तक केबिन में ही फंसा रहा. जिसके बाद उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका.


घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस और चोरदाहा चेक पोस्ट प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस, एनएचएआई की एम्बुलेंस, 1033 आपातकालीन सेवा की टीम और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राहत व बचाव अभियान चलाया गया.


कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अन्य घायलों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौपारण पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया.


सीएचसी चौपारण के डॉक्टरों ने दो गंभीर रूप से घायल लोगों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया.


हादसे के बाद कुछ समय के लिए एनएच-19 पर यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही