Hazaribagh News : हजारीबाग में दुर्गापूजा व दशहरा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व विधि-व्यवस्था को लेकर एसडीओ आदित्य पांडेय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने पूजा समितियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन का ख्याल रखते हुए सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
इसे भी पढ़ें
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी मार्गों व पूजा पंडालों के आसपास साफ-सफाई, समुचित प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है. पुलिस को सुरक्षा के मद्देनजर असामाजित तत्वों पर विशेष नजर व पंडालों के आसपास सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा है.सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे व एलईडी स्क्रीन लगाकर निरंतर निगरानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

