Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News : शिक्षकों की सेवा संपुष्टि के लंबित मामलों को जल्द निबटाएं- डीसी

डीसी हेमंत सती ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा की. बैठक में विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति, विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति, विभागीय कार्रवाई, सेवा संपुष्टि, स्थानांतरण, पाठ्यपुस्तक वितरण सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई.
Advertisement
Advertisement
समीक्षा बैठक करते डीसी हेमंत सती.

Hazaribagh : हजारीबाग डीसी हेमंत सती ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा की. बैठक में विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति, विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति, विभागीय कार्रवाई, सेवा संपुष्टि, स्थानांतरण, पाठ्यपुस्तक वितरण सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई. डीसी ने शिक्षकों की सेवा संपुष्टि के सभी लंबित मामलों को शीघ्र निबटाने, सर्विस बुक अद्यतन करने व  विभागीय कार्रवाई से जुड़े मामलों का जल्द निष्पादन के निर्देश दिए.

 


उन्होंने प्रशिक्षु समाहर्ता पूर्वा अग्रवाल को प्रखंडों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था के सभी पहलुओं की जांच करने का निर्देश दिया. सभी उच्च विद्यालयों के रिजल्ट में सुधार लाने के लिए जरूरी कदम उठाने और विद्यार्थियों की नियमित टेस्ट परीक्षा आयोजित करने की बात कही. सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया. मध्याह्न भोजन की नियमित जांच कर उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.


उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से 5वीं तक के विद्यार्थियों में धारा प्रवाह पढ़ने-लिखने की क्षमता व बुनियादी विषयों की समझ विकसित करने पर विशेष ध्यान दें. उन्होंने डीईओ व डीएसई को निर्देश दिया कि कक्षा 1 से 8वीं तक में 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत व कक्षा 9वीं से 12वीं तक में 6 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया नियमानुसार प्रारंभ करें.


डीसी ने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि विद्यार्थी निर्धारित स्कूल ड्रेस में ही विद्यालय आएं. शिक्षक भी ड्रेस कोड का अनिवार्य रूप से पालन करें. बैठक में डीईओ नीलम कुमारी, डीएसई आकाश कुमार व सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही