Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के सिलवार में मिलीता टुडू मेमोरियल राज्य स्तरीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता 2026 में इन दिनों थ्रो बॉल खिलाड़ियों का महाकुंभ लगा है. जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं. जहां एक ओर यह खेल थ्रो बॉल खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म दे रहा है तो दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का दर्द भी इस टूर्नामेंट में छलक उठा.
इसे भी पढ़ें:
रांची की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट अरुणा यादव और चार बार गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके अमरदीप ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि झारखंड में गोल्ड मेडलिस्ट अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को सम्मान नहीं मिल रहा है.
झारखंड सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई कार्यक्रम और योजना चल रही है. लेकिन जमीनी स्तर पर गोल्ड मेडल पाए हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मान सम्मान नहीं मिल रहा है. भारतीय टीम में थ्रो बॉल की कप्तान अरुणा यादव ने कहा कि झारखंड में खिलाड़ियों का कद्र नहीं है. झारखंड सरकार खिलाड़ियों के भविष्य के लिए संवेदनशील नहीं है. यही कारण है गोल्ड मेडल पा चुके खिलाड़ियों का सरकार ने संज्ञान नहीं लिया है.
उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की सरकारी सुविधा भी नहीं मिल रही है. खिलाड़ी जीवन यापन के लिए भी संघर्षरत है. खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म तक नहीं मिल पा रहा है. निजी नौकरी कर और सड़क किनारे सब्जी बेचने के लिए भी गोल्ड मेडल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मजबूर हैं. अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमरदीप रात में कैब और दिन में अपने पिता का सब्जी का दुकान चलाते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

