Hazaribagh News : हजारीबाग शहर की सड़कों पर अब फुटपाथ दुकानें नहीं सजेंगी. जिला प्रशासन ने उनके लिए व्यवस्थित वेडिंग जोन विकसित करने की पहल शुरू की है. डीसी हेमंत सती ने नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता के साथ पुराना समाहरणालय परिसर का भ्रमण किया और वेडिंग जोन के लिए संभावित स्थानों का जायजा लिया. प्रशासन शहर के अलग-अलग हिस्सों में छोटे-छोटे वेडिंग जोन विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है.
इसे भी पढ़ें
डीसी ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों के रोजगार को सुरक्षित रखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना जरूरी है. इसी उद्देश्य से छोटे-छोटे वेडिंग जोन बनाने की योजना तैयार की जा रही है. जल्द ही इस योजना को धरातल पर उतारने की कार्रवाई की जाएगी.
वेडिंग जोन की योजना लागू होने से एक ओर फुटपाथ दुकानदारों को स्थायी और व्यवस्थित जगह मिलने की उम्मीद है. वहीं दूसरी ओर सड़कों और बाजारों में बेतरतीब ढंग से लगने वाली दुकानों के कारण लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

