Hazaribagh News : पदमा प्रखंड के सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामजय महथा को अज्ञात अपराधी ने गोली मार कर घायल कर दिया. घायल शिक्षक को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. बताया गया है कि उनके कमर में गोली लगी है. वह सुबह 8.30 बजे सूर्यपूरा मेडिकल चौक के पास दाढी बनाने गये थे. दाढ़ी बनाकर पैदल घर वापस परतन जा रहे थे.
इसी बीच एक बाइक सवार बिना नंबर के हेलमेट लगाए हुए पीछे से आया और रामजय महथा पर गोली चला दी और फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर हमलावर का पता करने की कोशिश की जा रही है. वहीं, घटना को अंजाम देने वाले हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

