Search

 
 
 

Hazaribagh News : बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी में जनजातीय गौरव उत्सव शुरू, सांसद ने किया उद्घाटन

Hazaribagh News : हजारीबाग शहर के प्रसिद्ध श्रीराम जानकी मठ (बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी) में जनजातीय गौरव उत्सव का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने किया.
 
उत्सव का उद्घाटन करते सांसद मनीष जायसवाल व अन्य.
  • 80 स्टॉलों पर दिख रही जनजातीय हुनर की झलक

Hazaribagh News : हजारीबाग शहर के प्रसिद्ध श्रीराम जानकी मठ (बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी) में जनजातीय गौरव उत्सव का शुभारंभ सोमवार की शाम हुआ. बिरसा मुंडा जन कल्याण योजना प्रचार अभियान की ओर से आयोजित यह उत्सव 24 अगस्त तक चलेगा. उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने किया.

हजारीबाग की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


परिसर में अलग-अलग राज्यों से पहुंची महिला उद्यमियों व समूहों के करीब 80 स्टॉल लगाए गए हैं. इन स्टॉलों पर महिला समूहो के बनाए कपड़े, अचार, सजावटी सामान, हस्तशिल्प, घरेलू उपयोग की वस्तुएं व अन्य पारंपरिक उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. इन उत्पादों में जनजातीय कला, परंपरा, संस्कृति व महिलाओं के हुनर की अनूठी झलक देखने को मिल रही है. सांसद स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना की.


इस उत्सव में हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट की ओर से सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसमें हजारीबाग की विभिन्न संस्थाओं, स्कूलों व कॉलेजों के कलाकारों अपनी प्रस्तुतियां देंगे. पहले दिन भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ.


उद्घाटन समारोह में सांसद मनीष जायसवाल के अलावा बिरसा मुंडा जन कल्याण योजना प्रचार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, राष्ट्रीय प्रमुख राजमणि, को-ऑर्डिनेटर रितु, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर सावंत, महादेव स्मारक खादी ग्राम उद्योग मंडल के अध्यक्ष सुमन देमता, आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट के सचिव प्रदीप पाठक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव, शेफाली गुप्ता, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल और सदर विधायक कला-सांस्कृतिक विभाग प्रतिनिधि सुबोध सिन्हा, महंत विजयानंद दास सहित अन्य मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही