Search

 
 
 

Hazaribagh News: बरही में 1190 पेटी अवैध शराब के साथ ट्रक जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

जिले के बरही थाना क्षेत्र के रसोईयाधमना में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1190 पेटी अवैध विदेशी शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया है. इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक बिना नंबर की केटा कंपनी की छोटी गाड़ी भी बरामद की गई.
 
हजारीबाग जिले की खबरें
  • 1.5 करोड़ की अनुमानित मूल्य की अवैध शराब जब्त
  • रसोइया धमना में बरही व बिहार पुलिस की संयुक्त छापेमारी 

Barhi/Hazaribagh: जिले के बरही थाना क्षेत्र के रसोईयाधमना में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1190 पेटी अवैध विदेशी शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया है. इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक बिना नंबर की केटा कंपनी की छोटी गाड़ी भी बरामद की गई. पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

Uploaded Image
एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि शराब की खेप बिहार भेजी जानी थी. हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को सोमवार देर रात बिहार पुलिस की सीआईडी से गुप्त सूचना मिली थी कि बरही थाना क्षेत्र के रसोईयाधमना के पास एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब लोड है और कुछ स्थानीय तस्करों की मदद से उसे बिहार ले जाने की तैयारी की जा रही है. 

 

इसे भी पढ़ें:


सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल जब रसोईयाधमना पहुंचा तो वहां एक ट्रक और एक बिना नंबर की केटा गाड़ी खड़ी दिखाई दी. पुलिस वाहन को देखते ही ट्रक से एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर झाड़ियों की ओर भाग निकला, जबकि ट्रक और छोटी गाड़ी के चालक वाहन लेकर भागने लगे. 


पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया और रसोईयाधमना टोल प्लाजा के आगे रास्ता अवरुद्ध कर बिहार पुलिस की नारकोटिक्स टीम के सहयोग से दोनों वाहनों को रोक लिया. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि ट्रक में अवैध शराब लदी है और स्थानीय तस्करों के सहयोग से इसे बिहार भेजने की तैयारी चल रही थी. 


पुलिस के पहुंचने पर पकड़े जाने के डर से वे भागने लगे थे. रात्रि होने के कारण ट्रक को बरही थाना लाया गया. मंगलवार सुबह जांच में ट्रक से 1190 पेटी अवैध शराब बरामद हुई. इसमें 750 एमएल की 299 पेटी (3,588 बोतल, 2,691 लीटर), 350 एमएल की 592 पेटी (14,208 बोतल, 5,328 लीटर), 180 एमएल की 299 पेटी (14,352 बोतल, 2,583.36 लीटर) बरामद हुई. 


पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें ट्रक चालक राकेश कुमार (27 वर्ष) बिना नंबर की क्रेटा गाड़ी का चालक खिरोधर साव (32 वर्ष) तथा सन्नी कुमार (28 वर्ष) शामिल हैं. तीनों बरही थाना क्षेत्र के निवासी हैं. पुलिस ने शराब से लदे ट्रक के साथ तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की क्रेटा कंपनी की छोटी गाड़ी भी जब्त कर ली है.


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ उत्पाद एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही