Search

 
 
 

Hazaribagh News: राहुल दुबे गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, एक देसी लोडेड पिस्टल बरामद

जारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से एक स्कॉर्पियो वाहन, एक देसी लोडेड पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से एक स्कॉर्पियो वाहन, एक देसी लोडेड पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

Uploaded Image

इसे भी पढ़ें:

 

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के बाद बड़कागांव SDOP अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने गिद्दी से मांडू जाने वाले मार्ग पर कनकी मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया. वाहन रोकने के इशारा पाते ही गुर्गे वाहन छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित सिंह उर्फ कुशाल और भोला उर्फ ओम प्रकाश के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने राहुल दुबे गिरोह से जुड़े होने की बात स्वीकार की. पुलिस के अनुसार, गिरोह लूट, रंगदारी, फिरौती और क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग जैसी वारदातों में संलिप्त रहा है.

 

दोनों आरोपियों के खिलाफ गिद्दी थाना में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि मोहित सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पूर्व में फायरिंग व हथियार से जुड़े मामलों में गिरफ्तार हो चुका है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही