Hazaribagh News: नगर निगम के मटवारी स्थित म्युनिसिपल शॉप की दो दुकानों को बकाया किराया जमा न करने के कारण सील कर दिया गया. सील की गई दुकान संख्या-5 विजय प्रसाद (पिता: पुनीत साहा) के नाम पर आवंटित है. इन पर पिछले 5 वर्षों से अधिक समय से 115000 रुपए से अधिक का किराया बकाया था.
इसके अलावा दुकान संख्या- 23, जो निशा सिंह (पति: मनोज कुमार सिंह) के नाम पर आवंटित है. इस पर पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से 150000 रुपए से अधिक का किराया बकाया था.
इसे भी पढ़ें:
बकायादारों को चेतावनी
उप नगर आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि जिन आवंटियों का बकाया लंबे समय से लंबित है अथवा 20,000 से अधिक है, वे शीघ्र भुगतान कर दें अन्यथा आगामी 15 दिनों के भीतर उनकी दुकानों को भी सील कर दिया जाएगा.
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि अंतिम नोटिस जारी होने के बाद भी यदि बकाया राशि जमा नहीं की जाती है, तो दुकान को सील कर दिया जायेगा तथा सील करने के एक सप्ताह के भीतर संबंधित आवंटी का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू कर किसी अन्य जरूरतमंद व्यक्ति को दुकान आवंटित कर दी जाएगी.
इस सीलिंग की कार्रवाई में उपेंद्र कुमार (नगर प्रबंधक एवं टीम प्रभारी), धर्मेंद्र प्रसाद (राजस्व निरीक्षक), सूरज कुमार (तहसीलदार), बबलू कुमार (मार्शल), रवि कुमार (मार्शल) सहित अन्य निगम के अधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

