Search

 
 
 

Hazaribagh News: बाइक चोरी की दो अलग-अलग घटना, आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh News: बिगहा बाजार से गुरुवार को एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. बाइक मालिक की पहचान रामस्वरूप कुमार गुप्ता, पिता- चेतलाल प्रसाद के रूप में हुई है. वहीं बड़कागांव थाना क्षेत्र के शनिवार बाजार से चोरी हुई बाइक पुलिस ने बरामद की है. साथ आरोपी पवन को भी दबोचा लिया है.
 
बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh News: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के शनिवार बाजार से बीते बुधवार को ग्लैमर बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन कुमार, पिता- सोभी साव, थाना- बड़कागांव का निवासी है. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.


इसे भी पढ़ें:


वहीं, दूसरी ओर चौपारण प्रखंड के महराजगंज स्थित बिगहा बाजार से गुरुवार को एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. बाइक मालिक की पहचान रामस्वरूप कुमार गुप्ता, पिता- चेतलाल प्रसाद के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, रामस्वरूप कुमार गुप्ता गुरुवार को बिगहा बाजार में खरीदारी करने पहुंचा था. 


वह अपनी बाइक बाजार परिसर में खड़ी की थी. खरीदारी के बाद वापस लौटने पर बाइक गायब मिली. काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने मामले की थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.  स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक चोरी के अलावा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जेब से मोबाइल व अन्य सामान निकालने की घटनाएं भी समय-समय पर सामने आती रहती हैं.


थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि बाइक चोरी की सूचना मिली है. मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही