Search

 
 
 

Hazaribagh News : पदमा में ब्राउन शुगर व गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पदमा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर और 350 ग्राम गांजा बरामद किया है.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते बरही एसडीपीओ.

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के पदमा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर और 350 ग्राम गांजा बरामद किया है. तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक व एक कार भी जब्त की गई है. गिरफ्तार आरोपियों में लखिन्द्र कुमार दांगी (चतरा) व विशाल कुमार यादव (चौपारण) शामिल हैं.यह जानाकरी बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने प्रेसवार्ता में दी.

 


उन्होंने बताया कि हजारीबाग एसपी को मंगलवार की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि पदमा ओपी क्षेत्र के गारू करुहा रेलवे ओवरब्रिज पर कुछ लोगों द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. इसके बाद टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई. टीम ने छापेमारी कर लखिन्द्र कुमार दांगी को 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया. वहीं, विशाल कुमार यादव को 350 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया. कागजी प्रक्रिया के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया.


छापेमारी टीम में एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, पुलिस इंसपेक्टर अनिल कुमार, पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार, एसआई संदीप कुमार, राजेश कुमार हाजरा, बिपिन बिहारी सिंह, आलोक कुमार सोरेन व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. एसडीपीओ ने कहा कि मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही