Search

 
 
 

Hazaribagh News : झारखंड से एक छटांक खनिज बाहर नहीं जाने देंगे- जानकी यादव

Hazaribagh News : झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार ने झारखण्ड की जनता का अधिकार छीनने का काम किया है. खनिज संशोधन बिल वापस नहीं लिया गया, तो झारखंड से कोई भी खनिज बाहर नहीं जाने दिया जाएगा.
 
बैठक के बाद झामुमो नेता.

Hazaribagh News : झामुमो बरही प्रखण्ड समिति की बैठक बरही प्रखण्ड मुख्यालय डाक बंगला में हुई. यह बैठक केन्द्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक (MMDR) के विरोध में आयोजित की गई. इसमें विधेयक के विरोध में 7 सितंमबर को प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष पार्टी के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया.

इसे भी पढ़ें


मुख्य अतिथि केंद्रीय समिति सदस्य सह पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार ने झारखण्ड की जनता का अधिकार छीनने का काम किया है. अगर खान एवं खनिज संशोधन बिल वापस नहीं लिया गया, तो झारखंड से कोई भी खनिज बाहर नहीं जाने दिया जाएगा.
केन्द्रीय समिति सदस्य विकास राणा ने कहा कि जमीन हमारी, खनिज हमारा, विस्थापन का दंश हम झेलें तो अधिकार भी हमारा होगा. बिल वापस नहीं हुआ तो झारखंड आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी. 


कार्यक्रम प्रभारी राजदेव यादव ने कहा कि 7 सितम्बर के धरना-प्रदर्शन में चौपारण प्रखण्ड की सभी 26 पंचायत के लोग हजारों की संख्या में भाग लेंगे. बैठक में आनंद सिंह, नितेश कुमार, देवानंद कुमार, दिनेश रविदास, मो साहेब अंसारी, अख्तर अंसारी, मुंशी रजक, ब्रह्मदेव सिंह, चंद्रिका रविदास मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही