Search

 
 
 

Hazaribagh News: पार्टी से निष्कासन पर योगेंद्र साव ने जताई नाराजगी, कहा- कांग्रेस का सिपाही हूं

Hazaribagh News: योगेंद्र साव ने पार्टी की कार्रवाई पर नाराजगी जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा और मुख्यमंत्री के लिए काम कर रहे हैं, जबकि उन्हें कांग्रेस के विस्तार से कोई मतलब नहीं है.
 
योगेंद्र साव

Hazaribagh News: कांग्रेस पार्टी की ओर से 3 साल तक के लिए निष्कासित होने के बाद योगेंद्र साव ने पार्टी की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है. योगेंद्र साव ने आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड कांग्रेस में कुछ स्लीपर सेल सक्रिय है. ऐसे लोग अच्छे काम करने वालों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते है. 

 

इसे भी पढ़ें:


उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा और मुख्यमंत्री के लिए काम कर रहे हैं, जबकि उन्हें कांग्रेस के विस्तार से कोई मतलब नहीं है. साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में वे राजनीति के मैदान में अपने तेली समाज के साथ मिलकर बड़ी लकीर खींचने की तैयारी में हैं और उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिलने की उम्मीद है.


बता दें, कांग्रेस पार्टी ने निष्कासन की कार्रवाई योगेंद्र साव के उस बयान के लिए की थी, जिसमें योगेंद्र साव लगातार गठबंधन सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजक टिप्पणियां की गई थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही