Search

Hazaribagh News : हीराबाग चौक के पास नाले में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Hazaribagh : जिला मुख्यालय के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत हीराबाग चौक के समीप शनिवार को एक युवक का शव नाले से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान हाउसिंग बोर्ड दीपगढ़ा निवासी नवीन वर्मा के रूप में हुई है.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

इसे भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग के गेट के सामने स्थित नाले में युवक का शव लावारिस अवस्था में पड़ा मिला. स्थानीय लोगों की सूचना पर कोर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही