Hazaribagh News : हजारीबाग में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी अंतिम चरण पर है. श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है. इस पर्व में हर व्यक्ति की यह चाहत होती है कि उसकी सहभागिता सुनिश्चित हो. इसे देखते हुए युवाओं की टीम हजारीबाग यूथ विंग ने 301 जरूरतमंद व्रतियों को मात्र 11 रुपये में पूजा की 21 तरह की सामग्री उपलब्ध कराई. सामग्री का वितरण शहर के केबी सहाय मार्ग स्थित खजांची तालाब के समीप किया गया है.
इसे भी पढ़ें
युवाओं का कहना है कि छठ महापर्व को लेकर पिछले एक माह से उनकी तैयारी चल रही थी. आपस में ही पैसा इकट्ठा कर यह काम किया जा रहा है. तीन दिन पहले आर्थिक रूप से कमजोर व्रतियों के लिए टोकन की व्यवस्था की गई. व्रतियों ने 11 रुपये देकर टोकन लिया और शुक्रवार को उन्हें पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

