Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : दो घंटे में मिट गई नौ साल की पुरानी रंजिश

मन का मिलन पखवाड़ा में मिले 10 लोगों के दिल पड़े थे 26 डेट, दो लाख में निबटा आठ लाख के चेक बाउंस का मामला दोनों पक्षों ने चाय की मिठास से मिटाई मन की कड़वाहट Pramod Upadhyay Hazaribagh : दो घंटे में नौ साल की पुरानी रंजिश मिट गई. मन का मिलन पखवाड़ा में दोनों पक्षों के 10 लोगों के दिल मिल गए. इस मामले में कोर्ट से 26 डेट पड़े थे. दोनों पक्ष एक-दूसरे से कोर्ट में मामूली बात पर लंबी लड़ाई लड़ रहे थे. मामला गाली-गलौज से संबंधित था. नौ साल पहले कटकमदाग थाना अंतर्गत शंकरपुर के एक व्यक्ति ने पड़ोसी से गाली-गलौज के मामले में केस दर्ज कराया था. मामला जब जिला विधिक प्राधिकार समिति में पहुंचा, तो दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कर उन्हें समझाया गया. यह पहल झारखंड विधिक प्राधिकार समिति के निर्देश पर जिला विधिक प्राधिकार समिति की ओर से 29 मई से शुरू हुए मन का मिलन पखवाड़ा के तहत की गई. इसका सुखद फलाफल मिला. इसे भी पढ़ें :जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-12-cyber-accused-in-police-custody-one-absconding/">जामताड़ा

: पुलिस शिकंजे में आये 12 साइबर आरोपी, एक फ़रार

मामले के निपटारे से 10 लोगों को मिली मानसिक शांति

दोनों पक्ष सुलहनामे के लिए राजी हुए और मामले का निष्पादन महज दो घंटे में कर दिया गया. इस बारे में मध्यस्थता कराने वाले अधिवक्ता गौरव सहाय कहते हैं कि इससे न सिर्फ उनका वक्त और पैसे की बचत हुई, बल्कि वर्षों पुरानी आपसी रंजिश भी खत्म हो गई. कोर्ट-कचहरी और थाने के चक्कर से भी मुक्ति मिल गई. इस केस के निबटारे से 10 लोगों को मानसिक शांति भी मिली. मिलन पखवाड़ा के आयोजन के उद्देश्य को भी बल मिला.

चेक बाउंस मामले में भी मन का हुआ मिलन

एक दूसरे चेक बाउंस के केस में आठ लाख रुपए को लेकर दो पक्षों में महीनों से विवाद चल रहा था. मन का मिलन पखवाड़ा में मध्यस्थता करने के बाद दो लाख लौटाने पर दोनों पक्ष राजी हो गए. फिर दोनों पक्ष के लोगों ने साथ बैठ चाय की मिठास से मन की कड़वाहट मिटाई. मामला हजारीबाग शहर से जुड़ा है.

मन का मिलन पखवाड़ा का मूल उद्देश्य छोटे-छोटे वादों का आपस में सुलह कराना : गौरव खुराना

जिला विधिक प्राधिकार सेवा के सचिव गौरव खुराना कहते हैं कि जिलेभर में मन का मिलन पखवाड़ा इसी मकसद से चलाया गया कि लोग जागरूक बनें और छोटे-छोटे वादों का आपस में सुलह कर शांति से जीवन यापन करें. जिलेभर में इस बाबत जागरुकता अभियान चलाया गया, जिसकी मॉनिटरिंग प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यप्रकाश सिन्हा की देखरेख में चला. हर प्रखंड में तिथिवार यह अभियान चलाया गया. इसे भी पढ़ें :पोते">https://lagatar.in/dharmendra-was-seen-dancing-in-grandsons-sangeet-sunny-deols-special-bond-with-brothers/">पोते

की संगीत में डांस करते दिखे धर्मेंद्र, सनी देओल का भाइयों के साथ दिखा खास बॉन्ड

50 केस में 15 का निबटारा, सबसे ज्यादा पारिवारिक विवाद व चेक बाउंस के मामले

मन का मिलन पखवाड़ा तो लोगों को जागरूक करने से संबंधित अभियान था. लेकिन इस बीच जिलेभर में विभिन्न प्रखंडों से जुड़े करीब 50 केस आए. इनमें करीब 15 केस पर सुलहनामा हुआ. इनमें सर्वाधिक मामले पारिवारिक विवाद और चेक बाउंस के थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही