Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : पढ़ाई और खेल के साथ अब फिट भी रह पाएंगे विद्यार्थी

विभावि नए परिसर में कुलपति ने किया हाइटेक जिम का उद्घाटन जिम के उपयोग से शिक्षक और विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ : वीसी Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में एक और उपलब्धि जुड़ गई है. पढ़ाई और खेल के साथ अब यहां के विद्यार्थी शरीरिक रूप से फिट भी रह पाएंगे. इसी उद्देश्य से वीसी डॉ मुकुल नारायण देव ने बुधवार को पवेलियन परिसर में निर्मित भवन में हाईटेक जिम का उद्घाटन किया. उन्होंने बताया कि इस जिम से सभी शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा. स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा धन है और इसके लिए जिम का उपयोग किया जाना बहुत ही आवश्यक है. उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य के साथ-साथ ज्ञान का संवर्धन बहुत ही जरूरी है. इसे भी पढ़ें :मां">https://lagatar.in/when-the-mother-was-in-pain-the-son-was-in-agony-the-minor-reached-to-sell-his-kidney-for-treatment/">मां

को हुआ दर्द तो तड़प उठा बेटा, इलाज के लिए अपनी किडनी बेचने पहुंच गया नाबालिग

सदस्य बनाने की प्रक्रिया जारी

नए परिसर में जिम का संचालन किए जाने की तैयारी कई माह से चल रही थी. वीसी ने बताया कि इसमें लगाए गए सभी उपकरण काफी गुणवत्तापूर्ण हैं. साथ ही कई सामान बैंकों तथा अन्य संस्थानों के सहयोग से मुफ्त में उपलब्ध कराया गया है. डॉक्टर राखो हरी ने बताया कि इसके सदस्य बनाए जाने की प्रक्रिया जारी है तथा शीघ्र ही इसे शुरू किया जाएगा. जिम के संचालन का दायित्व उसके विशेषज्ञ उत्तम कुमार और राजा को सौंपा गया है. इस तरह की गुणवत्तापूर्ण जिम प्रदेश के किसी भी विश्वविद्यालय में संचालित नहीं हैं. इसे भी पढ़ें :बिरनी:बिजली">https://lagatar.in/birni-consumers-took-advantage-of-electricity-bill-interest-waiver-scheme/">बिरनी:बिजली

बिल ब्याज माफी योजना का उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/jjjj-2.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मौके पर गणमान्य लोग रहे मौजूद

मौके पर वीसी ने लगाए गए उपकरणों का निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. इस अवसर पर वित्त सलाहकार सुनील कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ कौशलेंद्र कुमार, डॉ अंबर खातून, डॉ गौरी शंकर तिवारी, डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता, डॉक्टर सुकल्याण मोइत्रा, डॉ रिजवान अहमद, डॉक्टर विकास कुमार, डॉक्टर एच एन सिन्हा, डॉ गंगा नंद सिंह, डॉक्टर जॉनी रूफीना तिर्की समेत कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही