Search

 
 
 

हजारीबाग : चुनाव को लेकर प्रेक्षक ने की बैठक, बूथों की ली जानकारी

 
Hazaribagh:  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस प्रेक्षक नेल्ली कुमार सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में शनिवार को सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई. बैठक में व्यय प्रेक्षक तंगीराला मुरलीधर, व्यय प्रेक्षक राजेश विठ्ठल राव सेल्के, उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक, उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्ता व एसडीओ सदर मौजूद थे. सामान्य एवं पुलिस प्रेक्षक ने चुनावी तैयारियों को लेकर सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, सभी नोडल अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक में मतदान केंद्र स्तर पर चुनाव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने आदर्श आचार संहिता की निगरानी, मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति, राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा व्यय पर सतर्कता, सी विसिल पोस्टल बैलेट, स्वीप गतिविधि, एफएसटी/एसएसटी, पेड न्यूज से संबंधित विषयों पर तैयारियों की जानकारी ली. मौके पर मौजूद सभी नोडल पदाधिकारियों के द्वारा ऑबजर्वर को मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं के प्रावधान, व्यय निगरानी सेल की कार्यप्रणाली, मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण, सेक्टर और जोनल अधिकारियों की नियुक्ति व अन्य आवश्यक पहलू के बारे में अवगत कराया गया. बैठक में आदर्श आचार संहिता के क्रियान्वयन, व्यय निगरानी, सुरक्षा योजना तथा परिवहन एवं संचार योजना पर विस्तृत चर्चा की गयी. उन्होंने स्वीप गतिविधियों को व्यापक रूप से संचालित करने पर जोर दिया. साथ ही एआरओ और नोडल अधिकारियों से चुनाव आयोग के नवीनतम दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/after-the-fifth-phase-of-scrutiny-in-jharkhand-57-candidates-are-in-the-fray-nomination-of-11-candidates-canceled/">झारखंड

में पांचवें चरण की स्क्रूटनी के बाद 57 प्रत्याशी मैदान में, 11 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही