Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : ड्रैगन बोट एसोसिएशन के अधिकारियों ने विधायक से की मुलाकात, आमंत्रण पत्र सौंपा

Barhi :  हजारीबाग जिला ड्रैगन बोट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बरही विधायक सह विस निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला से उनके आवास पर मुलाकात की. अधिकारियों ने विधायक को राज्य में पहली बार आयोजित होने वाले ड्रैगन बोट प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी दी. एसोसिएशन के चेयरमैन ने विधायक को उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. साथ ही प्रतियोगिता के लिए चार ड्रैगन बोट उपलब्ध कराने की मांग की. इसके अलावा जवाहर घाट में ड्रैगन बोट प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए भी ज्ञापन सौंपा. विधायक ने एसोसिएशन के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए उनकी बातों पर गंभीरता से विचार करने की बात कही. (पढ़ें, हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-20-hours-power-cut-in-barhi-area/">हजारीबाग

: बरही एरिया में 20 घंटे बिजली कटौती)

13 जून से राज्यस्तरीय और 6 जून से राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता होगी आयोजित

स्टेट ईस्ट जोन के चेयरमैन संतोष कुमार ने बताया कि राज्य की पहली ड्रैगन बोट प्रतियोगिता के लिए विधानसभा के जवाहर घाट स्थित तिलैया डैम का चयन किया गया है. यहां 13 जून से राज्यस्तरीय और 16 जून से राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. इसमें राज्य के विभिन्न जिलों के अलावा अलग-अलग राज्यों से लगभग 2200 खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं.  राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी 23 सितंबर को चाइना में होने वाले प्रतियोगिता में भी भाग लेंगे. विधायक से मिलने वालों में ड्रैगन बोट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह और जिला सचिव समीर कुमार अम्बष्टा भी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : JAC">https://lagatar.in/jac-10th-and-12th-science-board-results-released/">JAC

10वीं और 12वीं साइंस बोर्ड के रिजल्ट जारी, मैट्रिक में 95.38% और इंटर में 81.45 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही