Search

 
 
 

हजारीबाग: जयप्रकाश आंख अस्पताल में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

 
Hazaribagh: चौपारण स्थित नवभारत जागृति केंद्र से संचालित लोकनायक जयप्रकाश आंख अस्पताल में विकलांगता समावेशन को मुख्यधारा में शामिल करने को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम समावेशी नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत किया गया. कार्यक्रम में साइट सेवर्स इंडिया की प्रशिक्षिका बबिता सिन्हा ने कहा कि दिव्यांगजनों खासकर महिलाओं को उचित इलाज समय से नहीं मिल पाता है. ऐसे में सभी स्वास्थ्य प्रदाता संस्थानों की जिम्मेवारी बनती है कि इस पर ध्यान दें और दिव्यांगजनों खासकर महिलाओं को समय से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराएं.
इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/on-the-day-of-pm-narendra-modis-birthday-8-cheetahs-stepped-on-the-soil-of-india-pm-said-welcome-the-guests/">पीएम

नरेंद्र मोदी के बर्थडे के दिन 8 चीतों ने भारत की सरजमीं पर रखा कदम, पीएम बोले- मेहमानों का करें स्‍वागत
कार्यक्रम में अस्पताल के डॉ धीरज कुमार, विक्रांत और वरीय नेत्र सर्जन डॉ विशाखा गुप्ता ने भी अपने विचार रखे. अस्पताल प्रबंधक संतोष पूरी ने बताया कि संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकार के तहत सभी को समानता का अधिकार दिया गया है. इसके तहत उचित चिकित्सकीय सुविधा भी है. ऐसे में सभी की जिम्मेवारी बनती है इसका सही से अनुशरण करें. इसके अलावा करुणा निधि, विकान्त सिंह और अम्बर निधि ने भी अपने विचार रखे. प्रशिक्षण कार्यक्रम में हॉस्पिटल के अन्य कर्मचारियों में अमित राणा, सुबेन्द्र पांडेय, पल्लवी दास, रंजीत कुमार, सुधीर कुमार, कृष्णा चंद्रवंशी और अन्य सहयोगी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें– असम">https://lagatar.in/fourth-madrasa-demolished-in-assam-allegations-of-running-anti-national-activities/">असम

में चौथा मदरसा ढहाया गया, राष्ट्र विरोधी गतिविधियां चलाने का आरोप, स्थानीय लोगों ने मदरसे को जमींदोज कर दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही