Search

Hazaribagh : पेपर लीक युवाओं के भविष्य से खिलवाड़- कांग्रेस

Hazaribagh : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने लगातार हो रहे पेपर लीक, परिक्षाओं के रद्द होने भर्ती प्रक्रियाओं में विलंब, बढ़ती बेरोजगारी और वर्तमान शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था की विफतताओं के विरूद्ध प्रेसवार्ता आयोजित की गई. प्रेसवार्ता की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई ने की. प्रदेश कांग्रेस की ओर से नामित प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान ने कहा कि पेपर लीक, परिक्षाओं के रद्द होने, नियुक्ति प्रक्रियाओं में विलंब ने देश के करोड़ो युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है.
 
इसे भी पढ़ें...

उन्होंने केंद्र सरकार की शिक्षा, परीक्षा एवं रोजगार नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज छात्र अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ना चाहते है, लेकिन भ्रष्ट और अव्यवस्थित परीक्षा प्रणाली उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. नीट, यूजीसी, नेट समेत विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं में सामने आई अनियमिताओं ने यह साबित कर दिया है कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने में पूरी तरह विफल रही है. श्री पासवान ने आरोप लगाया कि एक ओर लाखों सरकारी पद रिक्त पड़े है.

वहीं, दूसरी ओर भर्ती प्रक्रियाओं को वर्षों तक लटकाकर युवाओं को मानसिक, आर्थिक और सामाजिक संकट में धकेला जा रहा है. यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं बल्कि देश के युवा शक्ति के साथ अन्याय है. उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार और शिक्षा जैसे मूलभूत मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए जनता को भावनात्मक मुद्दों में उलझाया जा रहा है, जबकि युवाओं के सपनों का लगातार हनन हो रहा है.

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के भविष्य के खिलवाड़ के खिलाफ चुप नही बैठेगा. संगठन पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया और रोजगार के अवसरों की बहाली को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष को और तेज करेगी. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंक्षी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

करोड़ों परिवारों की उम्मीदें प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से जुड़ी है, लेकिन केंद्र सरकार की नीतियों ने युवाओं के सामने असुरक्षा और अनिश्चितता का महौल पैदा कर दिया है. प्रेसवार्ता में कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही