Hazaribagh: डीएवी पब्लिक स्कूल की प्री-प्राइमरी शाखा में गुरुवार को विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर बच्चों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. सभी बच्चे हरे रंग की पोशाक में विद्यालय आए थे. हरे- हरे परिधान में बच्चों को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे हर तरफ हरियाली छा गयी हो. बच्चों ने पौधे लगाने के साथ कविताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. वहां उपस्थित शिक्षिकाओं ने पेड़ में रक्षा सूत्र बांधकर वृक्षों की रक्षा करने का संकल्प लिया. सुपरवाइजरी प्रमुख संपा श्रीवास्तव ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्द्धन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में गीतांजलि, पिंकी और नेहा का विशेष योगदान रहा. इसे भी पढ़ें- शिक्षक">https://lagatar.in/ssc-recruitment-scam-cm-mamta-banerjee-took-action-on-partha-chatterjee-removed-from-the-post-of-minister/">शिक्षक
भर्ती घोटाला : सीएम ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी पर एक्शन लिया, मंत्री पद से हटाया [wpse_comments_template]
भर्ती घोटाला : सीएम ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी पर एक्शन लिया, मंत्री पद से हटाया [wpse_comments_template]
Leave a Comment