Search

 
 
 

हजारीबाग : फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए रवाना हुए खिलाड़ी, केरल में करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

 
Hazaribag : झारखंड की 26 सदस्यीय फेंसिंग टीम शनिवार को धनबाद एलेप्पी एक्सप्रेस ट्रेन से केरल के एर्नाकुलम के लिए रवाना हो गई. जिसकी जानकारी तलवारबाजी संघ के महासचिव राजेश अनूप लकड़ा ने दी. उन्होंने बताया कि हजारीबाग तलवारबाजी संघ से 6 खिलाड़ियों का चयन 24वां सब जूनियर राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है. यह टूर्नामेंट 10 से 13 जनवरी तक राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम एर्नाकुलम, केरल में होगा. झारखंड से 24 खिलाड़ियों में 6 खिलाड़ी हजारीबाग से हैं, जो झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. सिंगराय सुंडी और कोमल कुमारी का चयन झारखंड टीम के कोच के रूप में हुआ है. दोनों कोच 26 सदस्यीय टीम लेकर केरल रवाना हुए हैं. इसे भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-sindri-college-student-selected-in-national-kabaddi-team/">धनबाद:

सिंदरी कॉलेज की छात्रा का राष्ट्रीय कबड्डी टीम में हुआ चयन
मौके पर हजारीबाग जिला फेंसिंग संघ के अध्यक्ष भैया मुरारी, कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य रूचि कुजूर, महासचिव अनूप राजेश लकड़ा, संरक्षक फादर रेमंड सोरेंग, उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार, सह सचिव बहादुर राम, कोषाध्यक्ष शिशिर समीर तिग्गा, कोच सिंगराय सूंडी, कोमल कुमारी, रवींद्र कुमार, अल्बर्ट एक्का, शिल्पी टोप्पो, सहति खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद थे. जिन्होंने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दीं. इसे भी पढ़ें: जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-bang-utsav-will-be-held-at-gopal-maidan-on-march-19-preparation-started/">जादूगोड़ा

: गोपाल मैदान में 19 मार्च को आयोजित होगा बंग उत्सव, तैयारी शुरू
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही