Search

 
 
 

हजारीबाग: पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार

 
Hazaribagh: बड़कागांव पुलिस ने छापेमारी कर दुकान से अवैध शराब बरामद की. इस मामले में पुलिस ने दुकानदार ब्रजकिशोर प्रसाद को गिरफ्तार किया. बता दें कि दुर्गा पूजा के अवसर पर अंग्रेजी शराब की दुकान को बंद रखने का आदेश दिया गया था. इसे लेकर सभी अंग्रेजी शराब की सरकारी दुकानें बंद थीं. इसके बावजूद बड़कागांव गुरु चट्टी में अवैध रूप से एक दुकानदार अंग्रेजी शराब बेच रहा था. सूचना मिलने पर बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ने इसे गंभीरता से लिया. उनके निर्देश पर एसआई विजय कुमार सिंह ने छापेमारी कर दुकान से दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की. वहीं पुलिस ने दुकानदार ब्रजकिशोर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए ब्रजकिशोर को हजारीबाग जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें– Good">https://lagatar.in/good-news-upsc-launches-mobile-app-will-get-these-benefits/">Good

News : यूपीएससी ने लांच किया मोबाइल एप, मिलेंगे ये फायदे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही