Search

 
 
 

हजारीबाग : पुलिस ने छिनतई के आरोपी को किया गिरफ्तार

 

चाकू मोबाइल और मोटरसाइकिल सहित कई सामान बरामद

Hazaribagh  : बड़ा बाजार में हुई लूट और छिनतई के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से लूट में इस्तेमाल किए गए चाकू, मोबाइल और बाइक सहित कई सामान भी बरामद किया है. यह जानकारी बड़ा बाजार ओपी प्रभारी बिट्टू रजक ने दी. उन्होंने बताया कि सदर बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में शुक्रवार को एक अज्ञात अपराधी ने चाकू से जान से मारने का भय दिखाकर एक महिला से उसका हैंड पर्स लूट लिया था. इस संबंध में पीड़िता देवलिना दास के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए पैंथर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसमें शामिल अब्दुल रहमान उर्फ लकी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लूटा गया पर्स, 840 रुपये नकद, फर्नीचर का बिल, एक मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त चाकू एवं बाइक बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : मेन">https://lagatar.in/main-road-firing-incident-chhotu-was-the-most-wanted-criminal-of-garhwa-and-palamu-30-cases-were-registered-those-who-shot-were-also-identified/">मेन

रोड गोली कांड : गढ़वा और पलामू का मोस्ट वांटेड अपराधी था छोटू, 30 मामले थे दर्ज, गोली मारने वालों की भी हुई पहचान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही