Hazaribagh: बाल सुधार गृह से फरार हुए विधि विवादित किशोर को हजारीबाग पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया. किशोर के फरार होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की और किशोर को खोज निकाला.
पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर की सुबह करीब 9:10 बजे किशोर सम्प्रेक्षण गृह से फरार हो गया था. वह सदर थाना में दर्ज एक मामले में निरुद्ध था. घटना को लेकर उसी दिन लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रूपक कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई. टीम में सदर अंचल के पुलिस पदाधिकारी आशीष खाखा, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा समेत अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया.
इसे भी पढ़ें -
https://lagatar.in/ranchi-news-traffic-route-changes-for-guru-nanak-shobhayatra-heavy-vehicles-prohibitedि
एसआईटी ने किशोर की तलाश में शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी की. पुलिस की टीम ने अलग-अलग संभावित ठिकानों पर खोजबीन की. लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने फरार किशोर को 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया.
इस अभियान में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रूपक कुमार सिंह, सदर अंचल के पुलिस पदाधिकारी आशीष खाखा, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा और थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी व रिजर्व गार्ड शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
