Search

 
 
 

Ranchi Airport : एयर इंडिया एक्सप्रेस की छह जोड़ी उड़ानें भी रद्द, दिनभर में कुल 20 फ्लाइट ठप

सुबह से ही दिल्ली की चार, कोलकाता की दो और हैदराबाद, पटना, मुंबई, भुवनेश्वर, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे व बेंगलुरु की एक-एक फ्लाइट रद्द होने से यात्री परेशान थे. अब एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें भी रद्द होने से एयरपोर्ट टर्मिनल पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है.
 
फाइल फोटो

Ranchi: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शनिवार 21 नवंबर को मौसम और बिगड़ने से विमान सेवाओं पर दोहरी मार पड़ी है. दोपहर बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी अपनी छह जोड़ी (कुल 12) उड़ानें रद्द करने की घोषणा कर दी. इससे पहले सुबह के सत्र में खराब मौसम के कारण ही 10 शहरों के लिए निर्धारित 14 अन्य विमान रद्द किए जा चुके थे. इस तरह दिन भर में कुल 20 उड़ानें रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

 

बेंगलुरु की तीन, दिल्ली की दो और मुंबई की एक जोड़ी फ्लाइट पर असर

ताजा अपडेट के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की रद्द उड़ानों में सबसे अधिक तीन जोड़ी फ्लाइट रांची-बेंगलुरु रूट की हैं. इनमें बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु सेक्टर की उड़ान संख्या IX-2464/2465, IX-2053/2176 और IX-1016/1530 को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा दिल्ली-रांची-दिल्ली मार्ग की दो जोड़ी फ्लाइट (संख्या IX-2764/1097 और IX-1068/1069) तथा मुंबई-रांची-मुंबई सेक्टर की एक जोड़ी उड़ान (संख्या IX-1237/1238) का परिचालन भी नहीं हो सका.

इसे भी पढ़ें - 

 

टर्मिनल पर री-बुकिंग के लिए भटकते रहे यात्री

सुबह से ही दिल्ली की चार, कोलकाता की दो और हैदराबाद, पटना, मुंबई, भुवनेश्वर, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे व बेंगलुरु की एक-एक फ्लाइट रद्द होने से यात्री परेशान थे. अब एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें भी रद्द होने से एयरपोर्ट टर्मिनल पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई. कई यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी, तो कई लोग अगली उपलब्ध उड़ानों में टिकट री-बुक कराने के लिए काउंटरों पर भटकते नजर आए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही