Search

 
 
 

हजारीबाग : दारू में फैली पीपीआर बीमारी, 300 से अधिक बकरियों की मौत

 
आर्थिक नुकसान से आफत में पशुपालक वेटनरी डॉक्टरों ने बताए बीमारी के लक्षण और टीका लगाने की दी सलाह Daru : दारू प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बकरियों में गंभीर बीमारी फैल गई है. इससे अबतक क्षेत्र में लगभग 300 बकरे-बकरियों की मौत की खबर है. इससे पशुपालकों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है. दारू प्रखंड क्षेत्र के कबिलासी, मेढ़कुरी, इरगा, हरली और दिगवार पंचायत में यह बीमारी बहुत तेजी से फैल रही है. कबिलासी पंचायत के गाड़ीसाड़म बस्ती में 150 से अधिक बकरियों की मौत हुई है. संतोष पासवान, शंकर राणा, भीखा महतो, कबूतरी देवी, शीला देवी, पति ठाकुर, राजेश राणा, मनोज महतो, जाकिर हुसैन, लाल मोहम्मद, शीबा महतो, दिलीप कुमार समेत दर्जनों पशुपालकों की बकरियां मर गयी. एक-एक घर में चार से पांच बकरियों की मौत हो चुकी है. इसे भी पढ़ें :INDIA">https://lagatar.in/manipur-visit-of-india-members-just-a-show-off-will-the-delegation-visit-west-bengal-rajasthan-thakur/">INDIA

के सदस्यों का मणिपुर दौरा मात्र दिखावा, क्या प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल, राजस्थान जायेगा : ठाकुर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/dava-goat_722-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

हरी घास में मौजूद कीड़े से फैलती है बीमारी : पशु चिकित्सक

इस बारे में दारू प्रखंड की भ्रमणशील पशु चिकित्सक विमला कुमारी और महेश कुमार ने बताया कि इस बीमारी को पीपीआर कहते हैं, जो बकरे बकरियों में बरसात के समय होती है. बरसात में हरी घास में मौजूद कीड़े से यह बीमारी फैलती है. इस बीमारी का लक्षण बुखार आना, खाना-पीना बंद कर देना और पानी गले से अंदर नहीं जाता है. इस बीमारी से तीन से चार दिन के अंदर बकरियों की मौत हो जाती है. पशु चिकित्सकों का कहना है कि पशुओं में इस तरह के लक्षण मिलने पर तुरंत सूचना दें. मवेशियों को पीपीआर बीमारी से बचाने का टीका लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-the-body-of-a-woman-crushed-by-stone-recovered/">हजारीबाग

: पत्थर से कूचा हुआ महिला का शव बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही