Search

हजारीबाग: भजन संध्या और महाआरती के साथ राणी सती मंदिर में कार्यक्रम का समापन

Hazaribagh : हजारीबाग शहर के मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर में बुधवार की देर शाम भव्य महाआरती व भजन संध्या के साथ तीन दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव संपन्न हो गया. प्रधान पुजारी शशिकांत मिश्रा ने पूजा-अर्चना कराई. महाआरती में 13 सुहागिन महिलाएं शामिल हुई. इनमे श्वेता चौधरी, अमिता बुबना, शिखा अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, नीलू पोद्दार, रिया सिंघानिया, रेणु बंसल, चंदा देवी, कविता अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, अर्चना खंडेलवाल और सुममी बाई ने दादी जी की महाआरती की. फिर महिलाओं ने दादी के भजनों पर जमकर नृत्य किया. मौके पर भक्तों ने कहा कि दादी की असीम कृपा से तीन दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव बड़े ही धूमधाम से संपन्न हो गया. महोत्सव के पहले दिन मंदिर परिसर में मेहंदी उत्सव आयोजित हुआ. वहीं दूसरे दिन अग्रसेन भवन में भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया गया और तीसरे दिन भव्य महाआरती के साथ तीन दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव संपन्न हुआ. इसे भी पढ़ें: संपन्न">https://lagatar.in/one-has-to-work-hard-to-be-successful-it-is-not-just-a-dream-cp-radhakrishnan/">संपन्न

होने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, सिर्फ स्वप्न से नहीं होता : सीपी राधाकृष्णन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp