Search

 
 
 

हजारीबाग : 18 को रांची में विश्वकर्मा समाज की जनसभा, महाजुटान का आह्वान

 
Katkamsandi, Hazaribagh:  कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के कटकमसांडी स्टेडियम में रविवार को झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की प्रखंड इकाई का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान विश्वकर्मा समाज के लोगों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित और भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि अपने हक और अधिकार के लिए 18 फरवरी को रांची में विश्वकर्मा समाज की विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा. वहीं, हजारीबाग महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनोरमा देवी ने कहा कि 18 फरवरी को हजारीबाग जिला से अधिक से अधिक महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित रहेंगी. वहीं प्रखंड संरक्षक सह विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा ने कहा कि कटकमसाडी विश्वकर्मा समाज की हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहूंगा. जिला संयोजक महावीर राणा ने 18 फरवरी को अधिकार रैली में अपने हक, अधिकार के लिए रांची के मोरहाबादी मैदान में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी जिले के विश्वकर्मा समाज का शक्ति प्रदर्शन होने वाला है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-baton-attacked-10-acres-of-opium-crop-in-tupudana/">रांची

: तुपुदाना में 10 एकड़ में लगी अफीम की फसल पर चला पुलिस का डंडा

विश्वकर्मा समाज का पारिवारिक मिलन समारोह

मौके पर जिला अध्यक्ष यदू राणा, कंचनपुर पंसस अंजू बाला देवी, कंचनपुर मुखिया पिंकी राणा, रामगढ़ जिला अध्यक्ष बेनी राणा, ढौठवा पंसस किरण देवी, बाझा पंचायत वार्ड सदस्य शोभा देवी, जिला महासचिव ब्रजलाल राणा, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल राणा, कोर कमेटी सदस्य अशोक राणा, उमेश राणा, रामलखन राणा, कटकमसाडी प्रखंड अध्यक्ष अनुज राणा, उपाध्यक्ष मिथिलेश राणा,अजय राणा, प्रखंड महासचिव रामकुमार राणा, कोषाध्यक्ष सोहर राणा, संतोष राणा, किशोर राणा, संगठन मंत्री अजय राणा, संतोष राणा, अशोक राणा, सदस्य अजय राणा, डाटी कुमार, संतोष राणा, प्रमोद राणा, सुनील राणा, ममता देवी, सोनी कुमारी, कविता देवी, शांति देवी, हेमंति देवी, ललिता देवी, मंजू देवी, दिलीप राणा, केदार राणा, विरेंद्र राणा, शशि राणा, आशीष राणा, संजय राणा, मनोज राणा, सत्येंद्र कुमार, दिनेश राणा, सुरेश राणा, अविनाश राणा, राहुल राणा, सरोज राणा, कंचन देवी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/who-will-be-the-messenger-of-the-fate-of-lok-sabha-elections/">धनबाद

: लोकसभा चुनाव की वैतरणी का कौन बने खेवैया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही