Search

 
 
 

हजारीबाग: पुनीत कौर बनी इनरह्वील क्लब युवा की अध्यक्ष

 
Hazaribagh: इनरह्वील क्लब युवा हजारीबाग का मंगलवार को 11वां इंस्टॉलेशन सेरेमनी हुआ. इसका आयोजन मिर्ची रेस्टोरेंट में हुआ. इस सेरेमनी में पुनीत कौर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. साथ ही उनके कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव कर लिया गया. सर्वप्रथम सरिता खंडेलवाल को सचिव, मृणालिनी सत्यार्थी को उपाध्यक्ष, मंजू जैन को कोषाध्यक्ष, अर्चना पांडे को आईएसओ और स्वीटी अग्रवाल को एडिटर का पोस्ट सौंपा गया. इसे भी पढ़ें-  CJI">https://lagatar.in/letter-petition-to-cgi-requesting-to-withdraw-adverse-remarks-against-nupur-sharma/">CJI

को पत्र याचिका, नुपूर शर्मा के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी वापस लेने का अनुरोध
इंस्टॉलेशन सेरेमनी में पुनीत कौर, सरिता खंडेलवाल, मीता अग्रवाल, गुरमीत कौर, रीना बग्गा, अंजू खंडेलवाल, रीना गुप्ता, सोमा अग्रवाल, अनु अग्रवाल, अर्चना पांडे, मृणालिनी सत्यार्थी, वंदना, श्रीपर्णा, भावना, सुधा पसरीचा, मंजू नायक, स्वीटी अग्रवाल, मंजू जैन और सुधार वर्मा मौजूद थे. कार्यक्रम में उपस्थित मेंबर ने नई अध्यक्ष पुनीत कौर को बधाई दी. इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा यह उनके लिए गर्व की बात है कि सभी ने इस लायक उन्हें समझा. उन्होंने सभी को तहेदिल से धन्यवाद दिया. अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दिनों में सब मिलकर अच्छे कार्य करेंगे और समाज के सामने उदाहरण पेश करेंगे. इसे भी पढ़ें- सदन">https://lagatar.in/house-proceedings-adjourned-till-11-am-on-tuesday-supplementary-budget-of-2926-crores-passed/">सदन

की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित, 2926 करोड़ का अनुपूरक बजट पास
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही