Search

 
 
 

हजारीबाग: मैराथन दौड़ में पुष्पा और दीपक ने मारी बाजी

 
Hazaribagh: झील परिसर में रविवार को परफेक्ट एकेडेमी कोचिंग संस्थान ने मैराथन दौड़ और क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया. प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि मनीषा गुप्ता व विशिष्ट अतिथि राकेश गुप्ता शामिल हुए. प्रतियोगिता में कोचिंग संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. मैराथन दौड़ में लड़कियों में प्रथम स्थान पर पुष्पा कुमारी, दूसरे स्थान पर प्रतिमा कुमारी और तीसरे स्थान पर जश्मिता सोरेन रही. इसे भी पढ़ें– नोएडा">https://lagatar.in/noida-the-much-awaited-news-has-arrived-supertech-twin-towers-has-been-demolished/">नोएडा

: चिरप्रतीक्षित खबर आ गयी, धमाके के साथ सुपरटेक ट्विन टावर हुआ जमींदोज, धूल का जबरदस्त गुबार उठा
वहीं मैराथन में लड़कों में दीपक कुमार प्रथम, उमेश कुमार सिंह द्वितीय और अमन कुमार तीसरे स्थान पर रहे. अतिथियों ने प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर निदेशक एके भरद्वाज भी उपस्थित थे. इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनीषा गुप्ता ने कहा कि पढाई के साथ दौड़ भी जरूरी है. प्रतियोगी परीक्षा में दौड़ का काफी महत्व होता है. इससे शरीर स्वस्थ रहता है और प्रतियोगी परीक्षा में दौड़ की तैयारी भी हो जाती है. प्रतियोगिता को सफल बनाने में निशांत शर्मा, खान, सत्यम, फिजिकल ट्रेनर मुकेश, अनुज कुमार, अभिषेक कुमार और मनोज कुमार ने सराहनीय योगदान दिया. इसे भी पढ़ें– असम">https://lagatar.in/twitter-war-continues-between-assam-cm-and-delhi-cm-cm-himanta-takes-a-jibe-at-kejriwal-leave-the-worry-of-making-the-country-number-one/">असम

CM और दिल्ली सीएम के बीच ट्विटर वॉर जारी, हिमंत का केजरीवाल पर तंज, देश को नंबर एक बनाने की चिंता छोड़ दें, वह मोदी जी कर रहे हैं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही