Search

हजारीबाग : अवैध खनन के खिलाफ कई जगहों पर छापेमारी, 11 ट्रैक्टर, दो ट्रक और एक बालू लदे हाईवा जब्त

Hazaribagh : अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे के निर्देश पर कोयला, बालू एवं पत्थरों के अवैध खनन के खिलाफ एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की गयी. छापेमारी अभियान कर 9 एफआईआर दर्ज की गयी. साथ ही अवैध खनन के खिलाफ 8 केस स्टेशन की डायरी में नोट की गयी है. छापेमारी अभियान के बाद जिले में अवैध बालू और गिट्टी का धंधा करने वालों में हड़कंप मच गया है. (पढ़ें, मास्टर">https://lagatar.in/60-people-lodged-objection-on-master-plan-2037/">मास्टर

प्लान 2037 पर 60 लोगों ने दर्ज करायी आपत्ति)

इन जगहों से जब्त किये गये इतने बालू लदे ट्रैक्टर और हाईवा

गिद्दी थाना क्षेत्र से बालू (80 सीएफटी) लदा एक ट्रैक्टर जप्त किया गया. वहीं कोर्रा में बालू (400 सीएफटी ) लदा 4 ट्रैक्टर और बरकट्ठा में बालू (100 सीएफटी वाले) लदा एक ट्रैक्टर जब्त किये हैं. इसके अलावा बड़कागांव में बालू (800 सीएफटी) लदा एक हाईवा और दो ट्रैक्टर, डाडीकला में बालू (100 सीएफटी) एक ट्रैक्टर, बरही में बालू (80 सीएफटी) लदा एक ट्रैक्टर और सदर में बालू (80 सीएफटी) लदा एक ट्रैक्टर जप्त किये गये. वहीं बरकट्ठा में 45 टन गिट्टी और एक ट्रक, बरही में 400 सीएफटी गिट्टी और एक ट्रक जब्त किये गये हैं. इसे भी पढ़ें : घरेलू">https://lagatar.in/domestic-violence-silence-is-deadly-retaliate/">घरेलू

हिंसा : घातक है चुप्पी, कीजिए प्रतिकार

अवैध कोयला लदा एक भी गाड़ी नहीं किया गया जब्त

हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति अवैध खनन के धंधे में संलिप्त होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि छापेमारी अभियान में एक भी अवैध कोयला लदा हुआ ट्रैक्टर या हाईवा जब्त नहीं किया गया है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या हजारीबाग में कोयला चोरी समाप्त हो गया है या फिर कोयला चोरों को रियायत दी गयी है. इसे भी पढ़ें : अजुर">https://lagatar.in/azur-airs-moscow-goa-flight-diverted-to-uzbekistan-after-receiving-bomb-threat/">अजुर

एअर की मॉस्को-गोवा फ्लाईट उज्बेकिस्तान की ओर डायवर्ट की गयी, बम होने की धमकी मिली थी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp