Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : 29 जनवरी को रेल चक्का जाम, पांच सूत्री मांग को लेकर आंदोलन

Hazaribagh : कूद दुर्गा मंदिर के परिसर में मंगलवार को रेल सेवा विस्तार समिति की बैठक उमेश कुमार साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पांच सूत्री मांगों को लेकर समिति ने 29 जनवरी को शांतिपूर्ण तरीके से एक दिवसीय रेल चक्का जाम आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए विपिन कुमार सिन्हा ने कहा कि रेल सेवा विस्तार समिति पांच वर्षों से पांच सूत्री मांगों को लेकर आम जनता, मजदूर, किसान, छात्र, नौजवानों और व्यवसायी अपनी लड़ाई शांतिपूर्ण तरीके से लड़ती आ रही है. इसे भी पढ़ें: 44">https://lagatar.in/livelihood-cadre-union-is-on-agitation-for-44-days-work-stalled/">44

दिन से आंदोलन पर है आजीविका कैडर संघ, कामकाज ठप 

पांच सूत्री मांग को लेकर आंदोलन

रेल सेवा विस्तार समिति ने रेलवे प्रबंधक के माध्यम से भारत सरकार, झारखंड सरकार, सांसद हजारीबाग और विधायक को स्मार पत्र दिया गया. परंतु पांच सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया गया. बैठक का संचालन सुजीत कुमार ने किया. बैठक में कूद, महोडर, कुम्हरटोली, परनाला रामनगर एवं खीरगांव से योगेंद्र कुमार, विकास कुमार, रोहित कुमार राणा, रवि कुमार, राजू राम, सूरज राम, बादल राम, नीरज कुमार, प्रेम राम, बबलू कुमार, विकास कुमार, सन्नी कुमार, मंजीत राय, सुनील कुमार, इमाम हुसैन, इरफान, रामचंद्र प्रजापति, पप्पू साहू समेत कई मोटिया मजदूर शामिल थे. इसे भी पढ़ें: रांची">https://lagatar.in/ranchi-remarkable-performance-of-the-students-of-sarla-birla-public-school-in-the-national-science-exhibition/">रांची

: सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों का ‘राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी‘ में उल्लेखनीय प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही