Search

 
 
 

हजारीबाग : रामनवमी जुलूस मातम में बदला, ट्रक ने एक को रौंदा, 6 घायल

 
कटकमदाग थाना क्षेत्र के खपरियावां गांव में रामनवमी जुलूस मातम में बदला Hazaribagh:  कटकमदाग थाना क्षेत्र के खपरियावां गांव में रामनवमी जुलूस मातम में बदल गया है. बताया जा रहा है कि रात 1:00 बजे जुलूस में शामिल युवकों की टोली झांकी को र्माखम कॉलेज तक पहुंचाने के बाद अपने घर को लौट रही थी. इसी दौरान हजारीबाग से बड़कागांव की ओर जा रहे एक अज्ञात ट्रक ने युवकों की टोली को पीछे से अपनी चपेट में ले लिया. इससे घटनास्थल पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल एवं पांच बच्चे चोटिल हो गए. जैसे ही इसकी सूचना अखाड़े तक पहुंची वहां मातम छा गया. झांकी सहित जुलूस गांव वापस लौट आया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंतः परीक्षण के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई. पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. हजारीबाग से लेकर बड़कागांव तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें-मैट्रिक">https://lagatar.in/matriculation-exam-three-girl-students-and-one-boy-from-latehar-included-in-top-ten-of-jharkhand/">मैट्रिक

परीक्षा : झारखंड के टॉप टेन में लातेहार की तीन छात्राएं व एक छात्र शामिल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही