Search

 
 
 

हजारीबाग : रेंजर का विश्वासी ड्राइवर ही निकला चोर, 45 लाख बरामद, आरोपी गया जेल

 
Hazaribagh : हजारीबाग सदर थाना की पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का एजाज अंसारी 36 वर्ष है. पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी के 45 लाख रुपये नगद बरामद किये गये हैं. यह मामला हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र का है. दरअसल लाजपत नगर निवासी पूर्व रेंजर छोटेलाल शाह के घर में 23 जनवरी को चोरी हुई थी. चोरी की लिखित शिकायत वादी ने सदर थाना में की थी. जिसमें कांड संख्या 26/24 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी. पुलिस ने जब पूर्व रेंजर के घर का सीसीटीवी फुटेज खंगाल तो उसमें चोरी करने वाले आरोपी का चेहरा नजर आया. जिसकी पहचान रेंजर के ड्राइवर के रूप में हुई. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि पूर्व रेंजर छोटेलाल शाह अपने घर में चोरी होने का आवेदन दिए थे. इसके बाद एक टीम गठित की गई. सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ललित कुमार के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की गई, जिसमें पुलिस को यह सफलता मिली है. एसपी ने बताया कि छोटेलाल साह रामेश्वर प्लाजा नियर मारुति शोरूम के पास रहते थे. आवेदन में उन्होंने बताया था कि 8 फरवरी को उनकी बेटी की शादी होनी थी, जिसके लिए वह कर्ज पर रुपये लेकर अपने फ्लैट में रखे थे. पैसा रखने के बाद वह रांची किसी काम से चले गये. इसी बीच उनके विश्वासी ड्राइवर ने ही चोरी की घटना को अंजाम दे दिया. पुलिस की जांच में इसका खुलासा हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर 45 लाख रुपये नगद बरामद कर लिया. एसपी ने बताया कि यह मोटी रकम का मामला है, इसलिए कोर्ट भेजा जाएगा. अब यह कोर्ट का मामला है कि वह पैसा कहां से आया. इधर मोहल्लेवासियों में भी चोरी के मामले को लेकर खूब चर्चा है. कोई शादी होने की बात कह रहा है तो कोई फॉरेस्ट विभाग में पौधा लगाने के रुपये की बात कह रहा है. ऐसे में यह भी मामला आ रहा है कि आखिर 45 लाख रुपये एक माह पहले घर में क्यों रखे थे. आखिर इतनी मोटी रकम घर में रखने की क्या आवश्यकता रेंजर साहब को पड़ी थी. वह बैंक से भी ऑनलाइन तो कर सकते थे. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/if-cm-is-not-answering-today-he-will-have-to-answer-tomorrow-governor/">सीएम

आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगाः राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही