Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : पार्किंग के नाम पर हो रही वसूली, विरोध

सदर अस्पताल में पार्किंग शुल्क वसूली का विरोध कोर्ट व पुराना समाहरणालय में भी हो रही वसूली Hazaribagh: इन दिनों नगर निगम की कार्यशैली से शहरवासी काफी परेशान है. दरअसल, नगर निगम ने पहले चुंगी वसूलने से शुरुआत की थी. इसका समाजसेवी, नेता और आम लोगों ने भी विरोध किया, लेकिन इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया और चुंगी वसूली का धंधा चलता रहा. इसके बाद निगम द्वारा शहर के कई स्थानों पर पार्किंग के नाम पर पैसे वसूलने लगी. पार्किंग शुल्क की राशि से नगर निगम के राजस्व में वृद्धि होगी और इस राशि का उपयोग शहर के विकास कार्य में होगा, यह सोच कर लोगों ने इसका विरोध नहीं किया. लेकिन, पार्किंग शुल्क वसूली के चक्कर में नगर निगम ने ऐसा कारनामा कर दिया, जो कि गरीब लोगों का गला दबाने के बराबर प्रतीत हो रहा है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-even-today-chatuag-is-far-away-from-development-mp-had-adopted-it/">लातेहार

: आज भी विकास से कोसों दूर है चटुआग, सांसद ने लिया था गोद

नगर निगम की कार्यशैली से शहरवासी परेशान

अब निगम द्वारा सदर अस्पताल, कोर्ट परिसर और निबंधन कार्यालय में वाहनों की पार्किंग के नाम पर वसूली की जा रही है. इन जगहों पर हर वर्ग के लोग आते हैं. इनमें कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो अपने काम के लिए दूसरों से मदद लेकर पहुंचते हैं. लेकिन, इन जगहों पर दोपहिया वाहनों से 10 रुपये और चारपहिया वाहनों से पार्किंग के नाम पर 30 रुपये वसूले जा रहे हैं. इससे आम लोग काफी परेशान हैं.

जहां-तहां पार्किंग के नाम पर वसूली : वीरेंद्र

विष्णुगढ़ निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि नगर निगम द्वारा बाजार एवं बैंक के पास पार्किंग के नाम से राशि लिया जा रहा था, जो काफी हद तक सही कहा जा सकता है. लेकिन, अब तो नगर निगम ने हद पार कर दिया है. जहां-तहां पार्किंग के नाम पर पैसे वसूल रही है. इसमें कुछ जगह, जैसे अस्पताल, निबंधन कार्यालय आदि जगहों को उन्हें छोड़ देना चाहिए था, लेकिन वहां भी पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है.

नेता-मंत्रियों को उठानी चाहिए आवाज : अनिल

मंडई कला निवासी अनिल पांडेय ने बताया कि सदर अस्पताल और पुराना समाहरणालय में पार्किंग शुल्क वसूलना, आम जनता का गला दबाने जैसा है. सदर अस्पताल में मजबूर लोग ही पहुंचते हैं. वहीं, दिन भर काम करने के बाद थके हारे अवस्था में आराम करने के लिए लोग पुराना समाहरणालय जाते हैं. नेता, मंत्री एवं समाजसेवियों को इन जगहों पर पार्किंग शुल्क लेने के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rs-14-19-lakh-seized-from-vehicles-on-maithon-bengal-border-in-a-week-sdpo/">धनबाद

: मैथन-बंगाल सीमा पर एक हफ्ते में वाहनों से 14.19 लाख जब्त- एसडीपीओ

अस्पताल में पार्किंग शुल्क लेना गलत : मनोज

मनोज गुप्ता ने बताया कि नगर निगम द्वारा विशेष स्थानों पर पार्किंग शुल्क लेने पर कोई आपत्ति नहीं है, पर कुछ स्थानों पर पार्किंग के नाम पर हो रही वसूली पर रोक लगनी चाहिए. कोर्ट परिसर और सदर अस्पताल में गरीब परिवार के लोग अक्सर जाते हैं. वहां पार्किंग शुल्क वसूली से लोगों को काफी परेशानी होती है. ऐसे में निगम के अधिकारियों का भी दायित्व बनता है कि इन जगहों पर पार्किंग शुल्क को बंद कराएं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही