Keredari : केरेडारी की चट्टीबारियातु कोल माइंस परियोजना में ट्रांसपोर्टिंग को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. केरेडारी थाना में तीन अलग-अलग मामले दर्ज होने के बाद भू-रैयतों ने कहा कि एनटीपीसी कंपनी की ओर से आज तक जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया है. कंपनी ने जबरन जमीन हथिया लिया और उसके बाद झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया है. एकजुट भू-रैयतों ने बैठक कर कंपनी के कार्यों की निंदा की और कहा कि कंपनी अपना रोड बनाए, निजी जमीन से ट्रांसपोर्टिंग नहीं होने देंगे. रैयतों ने कहा कि एनटीपीसी उन्हें डराने का काम कर रही है. बिना मुआवजा व अन्य सुविधाएं दिए ऊपर से झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया. इसे भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-honored-for-playing-a-better-role-in-ashirwad-tower-fire/">धनबाद:
आशीर्वाद टावर अग्निकांड में बेहतर भूमिका निभाने वाले हुए सम्मानित
: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में छात्राओं से हो रही वसूली
आशीर्वाद टावर अग्निकांड में बेहतर भूमिका निभाने वाले हुए सम्मानित
भू-रैयतों ने बयां की अपनी व्यथा
भू-रैयत उदय प्रसाद गुप्ता ने बताया कि एनटीपीसी ने उनलोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है. उन्होंने न तो किसी कंपनी की गाड़ी रोकी है और न कोई बातचीत की है. भू-रैयत शंकर गुप्ता ने कहा कि एनटीपीसी सबसे पहले अपना रोड बनाए, यह जनता के चलने के लिए सड़क है, इसमें ट्रांसपोर्टिंग नहीं करे. जोरदाग गांव के भू-रैयत सुरेश ने बताया कि एनटीपीसी उनकी जमीन में जबरन सड़क बना दी है और कोई मुआवजा नहीं दिया गया. इसलिए अपनी जमीन में उन्होंने घर बना लिया है. जोरदाग के भू-रैयतों ने एक स्वर में कहा कि अगर एनटीपीसी झूठे मुकदमे को वापस नहीं लेती है, तो वे लोग उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे. इसे भी पढ़ें:बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-recovery-from-students-in-savitribai-phule-kishor-samriddhi-yojana/">बोकारो: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में छात्राओं से हो रही वसूली
Leave a Comment